गिरिराज सिंह बोले, विपक्ष के लोग कर रहे देश के खिलाफ साजिश

Last Updated 05 May 2024 11:49:43 AM IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले सोहेल (Sohel) उर्फ मौलवी की सूरत में गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दलों पर हमला बोला है। इसके साथ ही हिंदू धर्म पर तंज कसने पर गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) और लालू यादव (Lalu Yadav) को भी निशाना बनाया।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में एक बड़ी साजिश रची जा रही है। इसका खुलासा सूरत में पकड़े गए सोहेल नामक शख्स के जरिए हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थकों की हत्या की साजिश रची जा रही है। नूपुर शर्मा, टी राजा जैसे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने देश के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे सचेत हो जाएं, पीएम नरेंद्र मोदी केवल पिछड़ों के बेटा नहीं हैंं, बल्कि सनातन धर्म को भी ऊंचाई पर ले जाने का काम कर रहे हैंं। इनके खिलाफ साजिश रचने वालों को पहचानना होगा।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव के हिंदू धर्म के खतरे में होने के तंज पर भाजपा नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव जी पूरी दुनिया जानती है कि आपने एमवाई समीकरण क्यों बनाया। आज पिछड़ों का हक मारा जा रहा है, लेकिन आपमें उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू, तेजस्वी, कम्युनिस्ट पार्टियां व कांग्रेस के लोग जब धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं दे पाए, तो पिछले दरवाजे से मुसलमानों को ओबीसी में शामिल कर आरक्षण दे रहे हैं। कर्नाटक में इसकी शुरुआत हो चुकी है।

भाजपा नेता ने कहा कि इससे पिछड़ों का हक मारा जा रहा है। लेकिन लालू, तेजस्वी जैसे लोगों की जुबान पर ताला लगा है। यह देश के खिलाफ साजिश है। गिरिराज सिंह ने कहा कि इस साजिश को रोकने के लिए उनकी पार्टी हर स्तर पर प्रयास करेगी।

आईएएनएस
बेगूसराय


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment