Loksabha Election 2024: राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में करेंगे चुनावी रैली

Last Updated 08 Apr 2024 08:14:40 AM IST

राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत सिवनी जिले के धनोरा में तथा शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे।


Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024 : राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में चुनावी रैली करेंगे। वह मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत सिवनी जिले के धनोरा में और शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

आपको बता दें मंडला से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम चुनावी मैदान में खड़े हैं और शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों चुनाव लड़ रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की स्थिति अन्य सीटों की तुलना में अच्छी रही है।

राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे और अपनी पार्टी के कार्यों के बारे में जनता को बताएंगे।

यहां 19 अप्रैल को मतदान होना है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।  

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment