विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर BJP में दौड़ी शोक की लहर, PM मोदी-शाह सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा (Vijay Kumar Malhotra) का 94 वर्ष की उम्र में मंगलवार सुबह निधन हो गया।
![]() |
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली की राजनीति में चार दशकों से अधिक समय तक सक्रिय रहे विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे और बीते कुछ दिनों से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती थे। आज सुबह एम्स प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की।
विजय मल्होत्रा के निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद दिवंगत नेता के निवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बीजेपी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी मल्होत्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays last respects to senior BJP leader Vijay Kumar Malhotra, at his residence.
— ANI (@ANI) September 30, 2025
Vijay Kumar Malhotra passed away at AIIMS, New Delhi, today at the age of 93.
(Video: DD) pic.twitter.com/mrgGNt8cqp
इससे पहले मोदी ने 'एक्स' पर कहा,‘‘ विजय कुमार मल्होत्रा जी ने खुद की एक उत्कृष्ट नेता के रूप में पहचान बनाई। उन्हें लोगों के मुद्दों की गहरी समझ थी। उन्होंने दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’
प्रधानमंत्री ने कहा, "उन्हें उनके संसदीय कामकाज के लिए भी याद किया जाता है। उनके निधन से शोकाकुल हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’’
जीवनपर्यंत जनसेवा में समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ थी। दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। संसद में अपनी सक्रियता और योगदान के लिए… pic.twitter.com/aULfroSFEJ
— Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2025
वीके मल्होत्रा के निधन पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। उन्होंने कहा, जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और भाजपा तक संगठन को आकार और विस्तार देने में अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। दिल्ली भाजपा में अध्यक्ष हों, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष या एक जन प्रतिनिधि, विजय कुमार मल्होत्रा जी ने हर भूमिका में देश और दिल्लीवासियों की सेवा की।
जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और भाजपा तक संगठन को आकार और विस्तार देने में अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है।
— Amit Shah (@AmitShah) September 30, 2025
दिल्ली भाजपा में अध्यक्ष हों, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष या एक जन प्रतिनिधि, विजय कुमार मल्होत्रा…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘जनसंघ और भाजपा के इतिहास में प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा जैसे दिग्गजों का विशेष स्थान है। उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए अथक परिश्रम किया। भारतीय संविधान के अपने ज्ञान के लिए व्यापक रूप से सम्मानित, वे एक अनुभवी सांसद थे जिन्होंने जनता के बीच अथक परिश्रम किया। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है. उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।’
In the history of the Jana Sangh and BJP, stalwarts like Prof Vijay Kumar Malhotra have a special place. He assiduously worked to strengthen our Party in Delhi. Widely respected for his knowledge of Indian Constitution he was a seasoned Parliamentarian who worked tirelessly among…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 30, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर पहुंची और श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष वी के मल्होत्रा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे मल्होत्रा ने 1999 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार मनमोहन सिंह को हराया था।
| Tweet![]() |