Shibu Soren Death News: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; भावुक हुए बेटे हेमंत बोले- 'आज मैं शून्य हो गया...'
झारखंड के पूर्व सीएम और झामुमो(JMM) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का निधन हो गया है। शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।
![]() |
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन (81) को जून के आखिरी हफ़्ते में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान लबातार उनकी तबीयत बिगड़ती ही जा रही थी और सुबह-सुबह ही उनका निधन हो गया।
पूर्व सीएम सोरेन के निधन की जानकारी प्रदेश के मुखिया और पूर्व सीएम के पुत्र हेमंत सोरेन ने दी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता के निधन की जानकारी एक्स पर दी। उन्होंने लिखा है कि ”आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए है। आज मैं शून्य हो गया हूँ….”
Jharkhan CM Hemant Soren confirms the demise of his father and former CM Shibu Soren. https://t.co/rMHVXvGcWA pic.twitter.com/yuSFOT51uK
— ANI (@ANI) August 4, 2025
सर गंगा राम अस्पताल के ‘नेफ्रोलॉजी’ विभाग के अध्यक्ष डॉ. ए. के. भल्ला के अनुसार, शिबू सोरेन को सुबह आठ बजकर 56 मिनट पर मृत घोषित कर दिया गया। उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
डॉक्टर ने कहा, ‘‘वह गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित थे और उन्हें डेढ़ महीने पहले दौरा भी पड़ा था। वह पिछले एक महीने से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।’’
हेमंत सोरेन ने उनके पिता के राष्ट्रीय राजधानी के इस अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान 24 जून को बताया था, ‘‘उन्हें (शिबू सोरेन को) हाल में यहां भर्ती कराया गया था, इसलिए हम उन्हें देखने आए हैं। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है।’’
हेमंत सोरेन ने पिछले सप्ताह कहा था कि आदिवासी नेता शिबू सोरेन ने कई जंग लड़ी हैं और वह अपने स्वास्थ्य की जंग भी जीत जाएंगे।
शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता थे और पार्टी के संस्थापक संरक्षक भी थे।
शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता थे और उन्हें पार्टी के संस्थापक संरक्षक के रूप में जाना जाता है।
| Tweet![]() |