नरसिम्हा राव की जयंती पर कांग्रेस, राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व PM की दूरदर्शिता और आर्थिक सुधारों को किया याद
देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर आज शनिवार को देशभर के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
![]() |
कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव की 104वीं जयंती के मौके पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिनके 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारत को प्रगति, उदारीकरण और आत्मनिर्भरता के पथ पर स्थापित किया।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "हम पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी सरकार की दूरगामी आर्थिक उदारीकरण नीतियां अभूतपूर्व राष्ट्रीय विकास के युग को लाने में सहायक थीं।" उन्होंने कहा कि ये सुधार मध्यम वर्ग के उत्थान और विस्तार में महत्वपूर्ण थे, जिससे अधिक मजबूत और लचीले भारत के लिए एक मजबूत नींव तैयार हुई।
We pay our tributes to Former Prime Minister, P. V. Narasimha Rao, on his birth anniversary.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 28, 2025
His government's far-reaching economic liberalisation policies were instrumental in catalysing an era of unprecedented national growth.
These reforms were pivotal in the upliftment and… pic.twitter.com/liQ4E0RjzP
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राव का कार्यकाल भारत के परमाणु कार्यक्रम में महत्वपूर्ण प्रगति और दूरदर्शी विदेश नीति के कई प्रयासों, विशेष रूप से ‘लुक ईस्ट’ नीति की शुरुआत के कारण भी जाना जाता है।
उन्होंने कहा, "हमारे राष्ट्र की प्रगति और मजबूती में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।"
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, "पी वी नरसिंह राव को उनकी जयंती पर याद करते हैं। वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिनके 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारत को प्रगति, उदारीकरण और आत्मनिर्भरता के पथ पर स्थापित किया।"
पार्टी ने कहा कि राव के साहसिक सुधार और राजनेता के तौर पर उनका व्यक्तित्व पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
Remembering PV Narasimha Rao – a visionary leader whose 1991 economic reforms set India on the path of progress, liberalisation, and self-reliance – on his birth anniversary.
— Congress (@INCIndia) June 28, 2025
His bold reforms and statesmanship continue to inspire generations. pic.twitter.com/1nUnkkYH1L
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व पीएम को महान राजनेता और विद्वान बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव एक महान राजनेता और विद्वान थे। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल ने दूरगामी आर्थिक प्रगति और राष्ट्रीय विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।''
Remembering former Prime Minister PV Narasimha Rao Garu on his birth anniversary. He was a towering statesman and scholar par excellence. His tenure as Prime Minister of India made notable contribution in far-reaching economic progress and national development.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 28, 2025
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लिखा, “देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. पी.वी. नरसिम्हा राव जी की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण। आर्थिक उदारीकरण कर देश में समृद्धि के द्वार खोलने के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।''
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व पीएम को प्रेरणास्रोत बताते हुए लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर शत्-शत् नमन। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने आर्थिक उदारीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए। राष्ट्र विकास के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।''
राव का जन्म वर्ष 1921 में आज ही के दिन तेलंगाना के करीमनगर में हुआ था। आज, शनिवार को उनकी 104वीं जयंती है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव 1971 से 1973 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र की कांग्रेस सरकारों में वह विदेश मंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री भी रहे। वह 21 जून, 1991 से 16 मई, 1996 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वर्ष 2004 में उनका दिल्ली में देहांत हो गया था।
गौरतलब है कि पी.वी. नरसिम्हा राव को उनके निर्णायक फैसलों, विशेष रूप से 1991 के आर्थिक सुधारों के लिए जाना जाता है, जिसने भारत को वैश्विक आर्थिक मंच पर मजबूती से खड़ा किया।-
| Tweet![]() |