18 जून से एक जुलाई तक होगा भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास

Last Updated 12 Jun 2025 01:13:39 PM IST

भारत और फ्रांस की सेनाएं बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए दोनों देशों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाने के उद्देशय से 18 जून से एक जुलाई तक संयुक्त अभ्यास करेंगी। भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।


फ्रांस के ला कैवेलरी में ‘शक्ति 2025’ अभ्यास किया जाएगा। 

भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का 8वां संस्करण 18 जून से एक जुलाई 2025 तक फ्रांस के ला कैवेलरी में आयोजित किया जाएगा।”

सेना के मुताबिक, “इस अभ्यास का उद्देश्य उप-पारंपरिक परिदृश्य में बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।”

अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-अभियानगत समन्वय और सौहार्द विकसित करने में मदद मिलेगी।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment