कौन हैं नव्या,जो प्रियंका गांधी को टक्कर देंगी ?
प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रही हैं।
![]() नव्या, प्रियंका गांधी |
वह केरल की वायनाड सीट से आगामी 23 अक्टूबर को अपना पर्चा दाखिल करेंगी। भाजपा ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नव्या हरिदास को प्रत्याशी घोषित किया है, जहां उनकी टक्कर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी से होगी। चुनाव आयोग ने मंगलवार को उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया था। मतदान 13 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 23 नवबंर को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में हमारे दर्शक जरूर जानना चाह रहे होंगे कि आखिर कौन है नव्या हरिदास ?
नव्या हरिदास एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। जिन्होंने 2007 में केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज, कालीकट यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री हासिल की। ADR के मुताबिक, नव्या पर कोई आपराधिक केस नहीं है। उनके पास 1,29,56,264 रुपये की संपत्ति है। उनके एक्स प्रोफाइल के अनुसार, वो कोझिकोड के निगम में पार्षद हैं और वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं। अपने फेसबुक पेज पर वह खुद को भाजपा संसदीय दल की नेता और बीजेएमएस की राज्य महासचिव बताती हैं।
बता दें, कांग्रेस पार्टी ने जून में ही इसका ऐलान कर दिया था कि राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई वायनाड सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी। लोकसभा चुनाव 2024 के कुछ दिनों बाद, जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र रखेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे। जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी ने चुनावी पारी की शुरुआत करेंगी। वायनाड लोकसभा सीट पर इस बार का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण चेहरा हैं, जबकि नव्या हरिदास बीजेपी के लिए एक युवा और जोशीला विकल्प मानी जा रही हैं। वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के साथ होगा। वायनाड लोकसभा पर उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
भाजपा ने नव्या हरिदास को अपना प्रत्याशी बनाकर युवा मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। नव्या को पार्टी ने एक नई और सशक्त महिला नेता के रूप में पेश किया है, जो युवाओं ओऔर महिलाओं के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतर रही हैं। दूसरी ओर प्रियंका गांधी कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। जो पार्टी के लिए लंबे समय से एक लोकप्रिय चेहरा रही हैं।
इस बीच राज्य की सत्ताधारी एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए वरिष्ठ सीपीआई नेता सत्यन मोकेरी को मैदान में उतारा है। कोझिकोड जिले के नादापुरम निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक मोकेरी कृषि क्षेत्र में मुद्दों को संबोधित करने के लिए अपने कान के लिए जाने जाते हैं। मोकेरी ने 2014 में वायनाड लोकसभा चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार एम आई शानवास से हार का मुंह देखना पड़ा था। अब यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि नव्या हरिदास किस तरह से चुनाव लड़तीं हैं और प्रियंका गांधी को कितनी टक्कर देती हैं।
| Tweet![]() |