विनेश फोगाट के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज
ओलंपिक प्लेयर विनेश फोगाट पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले शख्स ने वीडियो जारी करके माफ़ी मांगी है।
![]() विनेश फोगाट के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने वाले के खिलाफ अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज |
हालांकि उसके पहले ही उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो के जरिए उस शख्स ने कहा है कि भूलवश गलती हुई है। आप सभी बड़ा हृदय करते हुए क्षमा कर दें। आरोपी को सत्ताधारी दल यानी भाजपा का स्थानीय कार्यकर्ता बताया जा रहा है। उसका नाम विशाल वार्ष्णेय है। उसने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट से जुड़ी फेसबुक पोस्ट पर अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी की थी।
जिसके विरोध में जाट समाज के लोगों और समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने जमकर हंगामा किया था। उन्होंने क्वार्सी थाने में विशाल के खिलाफ एक्शन लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने अपने सफाई में अपनी करतूत को भूलवश किया हुआ कार्य बताया है। खैर किसी महिला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना, और यह कह देना कि भूलवश हुआ है। सामान्य से सामान्य इंसान भी ऐसे करतूत को भूलवश किया हुआ नहीं मान सकता।
| Tweet![]() |