Republic Day 2024: आज कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की आन, झांकियों में दिखेगी शौर्य और पराक्रम की झलक

Last Updated 26 Jan 2024 07:04:52 AM IST

देश का कर्तव्य पथ गणतंत्र दिवस (26 January ) मनाने के लिए पूरी तरह सज गया है। देश की आन-बान और शान को दर्शाने वाली सभी झांकियां और परेड आज अपना दमखम दिखाएंगी।


Republic Day 2024

 इस बार की परेड में महिलाओं की भागीदारी को दर्शाया जाएगा। देश के जवानों में जोश हाई देखा जाएगा। इस बार का गणतंत्र दिवस (26 January) समारोह महिला-केंद्रित है। इस बार की थीम भारत का लोकतंत्र और एक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प है।

आपको बता दें इस बार परेड की शुरुआत भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ 100 महिला कलाकारों द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही परेड में पहली बार सभी महिलाओं की त्रिसेवा टुकड़ी भी मार्च करते हुए दिखाई देगी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की टुकड़ियों में भी महिलाकर्मी शामिल होंगी।

कर्तव्य पथ पर तकरीबन 30 झांकियों आपको देखने मिलेंगी।  इसके साथ ही भारतीय वायु सेना के विमान के साथ, एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) विमान और फ्रांसीसी वायु सेना के 2 राफेल लड़ाकू जेट फ्लाई-पास्ट में भाग लेंगे।   

मुख्य अतिथि
आज गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि होंगे। 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment