अमित शाह व जेपी नड्डा ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Last Updated 05 Jan 2024 10:55:50 AM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए राम मंदिर निर्माण आंदोलन में उनके योगदान को याद किया है।


अमित शाह ने कल्याण सिंह को उनकी जयंती पर नमन करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, " उत्तर प्रदेश में भय व अपराध मुक्त शासन की नींव रखने वाले प्रखर राष्ट्रभक्त श्रद्धेय कल्याण सिंह की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। "

शाह ने भाजपा को मजबूत करने और राम मंदिर निर्माण आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए आगे कहा, " बाबूजी के नेतृत्व में भाजपा जन-जन तक पहुंची। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए उनका त्याग व समर्पण वंदनीय है। गरीबों व पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित रहे बाबूजी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। "

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल्याण सिंह को नमन करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "प्रखर राष्ट्रवाद के प्रतीक, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रबल समर्थक आदरणीय कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में सुशासन और सामाजिक न्याय की आधारशिला रखी है।

आज प्रदेश उनकी प्रेरणा से जनकल्याण व ऐतिहासिक विकास के पथ पर अग्रसर है। बाबूजी की जयंती पर आज उन्हें सादर नमन करता हूं। राष्ट्रोत्थान व सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए आपके त्याग व संघर्ष सदैव हमें प्रेरणा प्रदान करते हैं।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment