Guru Nanak Jayanti 2023 : PM Modi ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व, देव दीपावली की दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि दूसरों की सेवा करने एवं भाईचारे को आगे बढ़ाने की जो शिक्षा सिखों के पहले गुरु ने दी, वह दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देती है। गुरु नानक ने सिख धर्म की स्थापना की थी।
![]() प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी |
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। उन्होंने दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर जोर दिया, जो दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है।’’
मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी पहले सिख गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
Greetings on the auspicious occasion of the Parkash Purab of Sri Guru Nanak Dev Ji. His emphasis on serving others and furthering brotherhood give strength to millions around the world. Had also paid tributes to him during #MannKiBaat yesterday. pic.twitter.com/EhzW828FbZ
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2023
प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में कहा था कि गुरु नानक के अनमोल संदेश आज भी न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायी और प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि ये संदेश लोगों को सरल, सामंजस्यपूर्ण और दूसरों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करते हैं।
श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2023
मोदी ने एक अन्य पोस्ट में देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।’’
देव दीपावली कार्तिक महीने के अंतिम दिन कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है।
| Tweet![]() |