Qatar Case: कतर में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को मौत की सजा सुनाये जाने से भारत हैरान
KP Fabian On Qatar Case: कतर की एक अदालत की ओर से भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को मौत की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद, भारत फैसले के खिलाफ अदालत में अपील करने समेत विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है।
![]() कतर में आठ भारतीयों को मौत की सजा सुनाये जाने संबंधी फैसले की प्रति अभी भारत को नहीं मिली |
सूत्रों ने कहा कि मुद्दे का समाधान खोजने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
पता चला है कि भारत को कतर की अदालत के फैसले की प्रति अभी तक नहीं मिली है। अदालत के फैसले पर कतर की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
भारत कर रहा फैसले के खिलाफ अदालत में अपील करने समेत विभिन्न विकल्पों पर विचार
मामले से वाकिफ लोगों ने कहा कि फैसले की गहन जांच के बाद नयी दिल्ली अपने विकल्पों पर आगे बढ़ेगी।
सूत्रों ने बताया कि भारत मामले को कूटनीतिक या राजनीतिक तौर पर भी सुलझाने पर विचार कर सकता है।
भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को कतर की अदालत की ओर से बृहस्पतिवार को मौत की सजा सुनाए जाने पर भारत ने कहा था कि वह इस फैसले से बेहद हैरान है और इस मामले में सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है।
ये सभी आठ भारतीय नागरिक अल दाहरा कंपनी के कर्मचारी हैं जिन्हें पिछले साल जासूसी के कथित मामले में हिरासत में ले लिया गया था।
कब का है यह मामला और क्या है
बता दें कि अरब देश कतर में आठ भारतीयों को 26 अक्टूबर को फांसी की सजा सुनाई गई थी। सभी आरोपियों पर जासूसी का आरोप लगाया गया है।
कतर (Qatar) में आठ महीने पहले भारतीय नैसेनी (Indian Navy) के आठ पूर्व अधिकारियों को जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
यह गिरफ्तारी पिछले साल सितंबर माह में हुई थी।
| Tweet![]() |