PAK LoC Firing: LoC पर पाकिस्तानी गोलीबारी की घटनाओं में आई गिरावट, सतर्कता नहीं होगी कम : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

Last Updated 28 Oct 2023 08:18:37 AM IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं में ‘‘तेजी से गिरावट’’ आई है, लेकिन हाल में गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं से साबित होता है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सतर्कता कम नहीं कर सकता।


सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं में आई गिरावट

जम्मू के अरनिया में पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा बृहस्पतिवार की रात सीमा पार से गोलाबारी की गई जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान और एक महिला घायल हो गई थी जबकि कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गये थे।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी जारी रही और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

सिंह ने सांबा में पत्रकारों से कहा कि नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं में ‘‘तेजी से गिरावट’’ आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हाल के दिनों में गोलीबारी की छिटपुट घटनाएं और नियंत्रण रेखा पर लगातार घुसपैठ की कोशिशें साबित करती हैं कि हम पाकिस्तान और उसके अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों से होने वाली गलत गतिविधियों के खिलाफ सतर्कता और चौकसी कम नहीं कर सकते।’’

उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में खासकर अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में हिंसा की घटनाओं में भी कमी आई है।

भाषा
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment