North East Train Accident: BJP अध्यक्ष नड्डा ने जताया दुख तो खरगे बोले- पहले जवाबदेही तय करो
बिहार के बक्सर जिले में हुए नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस रेल हादसे पर सियासत शुरू हो गई है। इस हादसे के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दुख जताया है तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि इस हादसे की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
![]() |
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे पर दुख जाहिर करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने इस हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति व घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस रेल हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'बक्सर बिहार में देर रात हुई रेल दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है। मैंने रात्रि में बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बक्सर से भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे से राहत कार्यों की जानकारी ली। रेलवे प्रशासन तेज़ी से राहत कार्यों में लगा हुआ है।'
बक्सर बिहार में देर रात हुई रेल दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है। मैंने रात्रि में बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बक्सर से भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे जी से राहत कार्यों की जानकारी ली। रेलवे प्रशासन तेज़ी से राहत कार्यों में लगा हुआ है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 12, 2023
मैं शोक संतप्त…
खरगे का केंद्र सरकार पर हमला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे पर गुरूवार को दुख जताया है। खरगे ने बक्सर में हुए रेल हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इस तरह की दुर्घटना पर रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
खरगे ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "नई दिल्ली से असम जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बिहार के बक्सर में पटरी से उतर जाने की खबर बेहद पीड़ादायक है। इस भयावह हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।"
उन्होंने कहा, "हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पीड़ितों को हर मुमकिन मदद पहुंचाएं।"
खरगे ने कहा, "जून 2023 की बालासोर रेल दुर्घटना के बाद ये ट्रेन के पटरी से उतरने का दूसरा बड़ा हादसा है। रेल मंत्रालय व केन्द्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
नई दिल्ली से असम जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बिहार के बक्सर में डीरेल होने की खबर बेहद पीड़ादायक है।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 12, 2023
इस भयावह हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गँवाई है और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।
हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र…
दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के छह डिब्बे बुधवार रात को बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।
| Tweet![]() |