PM मोदी ने तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन के साथ की द्विपक्षीय बैठक

Last Updated 09 Oct 2023 01:21:50 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी और तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ. सामिया सुलुहु हसन की उपस्थिति में हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया।


पीएम मोदी ने तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ. सामिया सुलुहु हसन के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, "मैं राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करता हूं. तंजानिया के राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली यात्रा है लेकिन वे भारत और भारत के लोगों से लंबे अरसे से जुड़ी हैं. अफ्रीकन यूनियन के G20 में स्थाई सदस्य के रूप में जुड़ने के बाद पहली बार हमें किसी भी अफ्रीकन राष्ट्राध्यक्ष का भारत में स्वागत करने का अवसर मिला है.

 

मोदी ने कहा, "आज का दिन भारत और तंजानिया के संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। आज हम अपनी सदियों पुरानी मित्रता को भावी रणनीतिक साझेदारी के सुत्र में बांध रहे हैं... भारत और तंजानिया आपसी व्यापार और निवेश के लिए एक-दूसरे के महत्वपूर्ण साझेदार हैं। दोनों पक्ष लोकल करेंसी में व्यापार बढ़ाने के लिए एक एग्रीमेंट पर काम कर रहे हैं।"

इससे पहले राष्ट्रपति भवन में आज सुबह तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन का औपचारिक स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहे।

तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन रविवार को नई दिल्ली पहुंचीं थी।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment