PM Modi को भोजपुरी कवि सत्येंद्र सिंह 'सिवानी' का 98 वां पत्र, रचनाओं के जरिए दिया सुंदर संदेश
भोजपुरी के मशहूर कवि सत्येंद्र सिंह 'सिवानी' का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने का सिलसिला अनवरत जारी है।
![]() भोजपुरी के मशहूर कवि सत्येंद्र सिंह 'सिवानी' |
अब तक पीएम मोदी को 97 पत्र लिखकर अपनी भावनाओं से अवगत करा चुके, सत्येंद्र सिंह 'सिवानी' ने अपना 98 वां पत्र प्रेषित किया है। सत्येंद्र सिंह अपने पत्रों में अपनी रचनाओं के माध्यम से मोदी की उपलब्धियों के बारे में बताते रहते हैं। मूलतः बिहार के सिवान जिला के रहने वाले कवि सत्येंद्र सिंह, आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। गुठनी ब्लॉक के केल्हरुआ ग्राम में जन्में सत्येंद्र सिंह आम तौर पर भोजपुरी में ही रचनाएं करते हैं, लेकिन वो हिंदी में भी बहुत अच्छा लिखते हैं। सत्येंद्र सिंह, शायद बिहार या पूर्वांचल के पहले ऐसे कवि हैं, जो पीएम मोदी को हमेशा पत्र लिखते रहते हैं। कई बार प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके पत्रों का जवाब भी मिला है। अपने 98 वें पत्र में उन्होंने अपनी कुछ रचनाएं भी लिखी हैं। जो बेहद ही उम्दा हैं। उनकी रचनाओं में भोजपुरी की संस्कृति और सभ्यता की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। इस लेख में उनकी रचनाओं को लिख पाना संभव नहीं हो पा रहा है। क्योंकि उसमें भोजपुरी के कुछ ऐसे शब्द हैं, जिनको लिखते समय अगर जरा सी भी त्रुटी हो गई तो अर्थ का अनर्थ हो जाएगा। वैसे भी किसी विद्वान ने कहा है कि 'शब्दों के हेर फेर से खुदा जुदा हो जाता है'। लिहाजा अपने पाठकों की सुविधा के लिए एक लिंक डाल दिया गया है।
अपने सुधि पाठकों से यह अपेक्षा रहेगी कि उस लिंक को खोलकर पुरे पत्र का मजमून जरूर पढ़ेंगे। उनका पत्र और उसमें वर्णित रचनाओं को पढ़कर निश्चित ही पाठकों को आनंद की अनुभूति होगी।
| Tweet![]() |