आप नेता दुर्गेश पाठक अमेरिका में देंगे दिल्ली मॉडल की जानकारी
शायद पहली बार भारत के लोग अमेरिका वासियों को शहर को साफ सुथरा रखने और बुनियादी ढांचों को सुदृढ़ करने के गुर सिखाएंगे।
![]() Durgesh Pathak AAP MLA |
शायद पहली बार भारत के लोग अमेरिका वासियों को शहर को साफ सुथरा रखने और बुनियादी ढांचों को सुदृढ़ करने के गुर सिखाएंगे। जी हां, एक ऐसा ग्लोबल समिट, जिसका आयोजन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में होता है, उसमें शिरकत करने, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और विधायक दुर्गेश पाठक अमेरिका जा रहे हैं। पाठक उस समिट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर विस्तृत जानकारी देंगे।
इस समिट में दुनिया के 85 देशों के प्रतिनिधि शामिल हों रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि दुर्गेश पाठक दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। 19 से 21 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस समिट में विश्व के प्रतिष्ठित शहरों के कार्यों की चर्चा होती है। अब पूरी दुनिया दिल्ली के मॉडल को देखेगी। साथ ही साथ दिल्ली में शिक्षा को लेकर जो कार्य किए गए हैं, उसके बारे में दुर्गेश पाठक जानकारी देंगे। खासकर, सरकारी स्कूलों का जो कायाकल्प हुआ है, उसे दुनिया भर से शामिल हुए प्रतिनिधि जान पाएंगे। इस तरह एक बार फिर विश्व पटल पर ना सिर्फ दिल्ली का बल्कि हिंदुस्तान का नाम गूंजेगा।
| Tweet![]() |