PM मोदी ने दिल्ली के CM केजरीवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Last Updated 16 Aug 2023 09:02:43 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
![]() दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स ( पहले ट्विटर) पर अरविंद केजरीवाल को टैग कर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। "
Birthday wishes to Delhi CM Shri @ArvindKejriwal Ji. Praying for his long life and good health.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2023
प्रधानमंत्री के जवाब में केजरीवाल ने लिखा, ‘‘शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सर।’’
हरियाणा के भिवानी में 16 अगस्त 1968 को जन्मे केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं।
| Tweet![]() |