विपक्ष का नेतृत्व करने की जुगत में कांग्रेस
विपक्षी एकता की कमान अपने हाथ में रखने के लिए कांग्रेस (Congress) ने सधी हुई चालें चलना शुरू कर दिया है। 17 व 18 जुलाई को बेंगलुरू में होने वाली विपक्ष की बैठक (opposition unity meeting) की अध्यक्षता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) द्वारा करना इस बात का संकेत है कि UPA 1 और UPA-2 की तर्ज पर कांग्रेस विपक्षी एकता की कमान अपने हाथ में रख सकती है और एक बार फिर सोनिया गांधी यूपीए की तर्ज पर इस नए गठबंधन का नेतृत्व कर सकती हैं।
![]() सोनिया गांधी |
बताया जा रहा है कांग्रेस बैक डोर से इस प्रयास में भी है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ विपक्ष के चेहरे के रूप में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को आगे किया जाए उनकी साफ और निर्विवाद छवि तथा लंबा राजनीतिक अनुभव विपक्ष के लिए लाभदायक हो सकता है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई विपक्षी एकता की पहल अब कांग्रेस के नियंत्रण में जाती दिख रही है।
बेंगलुरू (Bangluru) में होने वाली विपक्षी एकता की महाजुटान का नेतृत्व सोनिया गांधी करने वाली हैं। सोनिया गांधी को आगे करने के पीछे कांग्रेसी रणनीति यह भी है कि जो लोग राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ अपने को सहज नहीं पा रहे हैं, वह सब सोनिया गांधी के साथ आ सकते हैं।
इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) समेत कई दलों के नेता शामिल होंगे। ऐसे में अब एक बार फिर से कांग्रेस चाहती है कि यूपीए को मजबूत किया जाए। इसमें सोनिया गांधी की उपस्थिति के बहाने विपक्षी दलों को एक संदेश देने की कोशिश की जा सकती है कि विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए कांग्रेस तैयार है। जानकारों के अनुसार सोनिया गांधी को कांग्रेस द्वारा आगे करने के पीछे एक बड़ी वजह है।
दरअसल, विपक्ष के कई नेता राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार करने में असहज महसूस कर रहे हैं। चाहे वह ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) हों या शरद पवार (Sharad Pawar), लालू यादव (Lalu Yadav) हों या एमके स्टालिन (MK Stalin), नीतीश कुमार हों या अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)।
इन नेताओं ने राहुल गांधी की तुलना में खुद का ज्यादा राजनीतिक कद बढ़ाया है। ऐसे में राहुल गांधी के मुकाबले वे सोनिया गांधी के सामने ज्यादा सहज रह पाते हैं और कांग्रेस इस बात को जानती है। यही वजह है कि कांग्रेस ने सोनिया गांधी को आगे करने का बड़ा दाव खेला है।
| Tweet![]() |