जम्मू-कश्मीर: एक बार फिर प्रवासी मजदूर आतंकियों के निशाने पर, 3 बिहारवासी को मारी गोली
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक बार फिर तीन बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की है। कश्मीर जोन पुलिस की तरफ से घटना की जानकारी दी गई।
![]() |
आतंकियों के हमले में घायल अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव बिहार के सुपौल ज़िले के रहने वाले हैं। उन्हें देर रात अस्पताल ले जाया गया है।
तीनों को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर शहर में स्थानांतरित कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो नकाबपोश उग्रवादी गगरान गांव में किराए के मकान में घुस गए, जहां बिहार के तीन गैर-स्थानीय मजदूर रह रहे थे।
“नकाबपोश आतंकवादियों ने तीन गैर-स्थानीय मजदूरों पर गोलीबारी की और वहां से भाग गए।“
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "घायलों की पहचान बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले अनमोल कुमार, हीरालाल यदु और पिंटू कुमार के रूप में की गई है।"
स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी घायल व्यक्तियों को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में रेफर कर दिया।
इस बीच, पुलिस सूत्र ने कहा कि इलाके को घेर लिया गया है और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोपियां जिले में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें राज्य के बाहर के तीन मजदूर घायल हो गए।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "उपराज्यपाल ने कहा कि मजदूरों को निशाना बनाने वाले ऐसे बर्बर कृत्य आतंकवादियों और उनके समर्थकों की हताशा और कायरता को उजागर करते हैं।"
उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों और उनके परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
सिन्हा ने यह भी कहा कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जाएगा।
एक बिहार के मज़दूर ने बताया कि आतंकवादी करीब रात 7:45 बजे कमरे में आए और तीन बिहार के मजदूरों पर गोली चलाई। हमने किसी तरह उनको अस्पताल लेकर गए। उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है। (ऐसी घटनाओं से) डर सा बना रहता कि कैसे कमाएंगे। हम डर की वजह से काम पर भी नहीं जा रहे। इसके बाद क्या करेंगे? सब लोग अपने घर चले जाएंगे। हम लोगों ने किसका क्या बिगाड़ा है कि हमारे साथ ऐसा हो रहा है।
| Tweet![]() |