Mallikarjun Kharge ने क्यों कहा कि बिहार जीत गए तो पूरा हिंदुस्तान जीत जाएंगे?
विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे।
![]() Mallikarjun Kharge |
वहां उन्होंने सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस दफ्तर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। खरगे ने यहाँ एक बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा की अगर वो बिहार जीत गए तो समझिए पूरा हिन्दुस्तान जीत गए। खरगे की यह बात कोई मामूली बात नहीं है।
आम तौर से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से बिहार की धरती बहुत ही समृद्धशाली है। बिहार के गौरवशाली इतिहास को पूरी दुनिया जानती है। शायद उन्ही सब बातों को ध्यान में रखकर मल्लिकार्जुन खरगे ने ये बातें कहीं होंगी। हालांकि राजनैतिक दृष्टिकोण से देखा जाय तो बिहार में लोकसभा की मात्र 40 सीटें है लेकिन यह 40 सीटें यह तय करने के लिए प्रयाप्त हैं कि देश की बागडोर किसके हाथों में होगी।
खरगे बिहार की राजनैतिक सूझबूझ और यहाँ के राजनैतिक महत्व को बखूबी जानते हैं और समझते हैं। इसलिए शायद उन्होंने यह बात कह दी है कि अगर बिहार जीत गए तो पूरा हिन्दुस्तान जीत जांयेंगे। उनकी इस बात से ना सिर्फ कांग्रेसी खुश हुए होंगे बल्कि बिहार की जनता भी बहुत खुश हुई होगी। उन्होंने अपने सम्बोधन से बिहार की विपक्षी पार्टी भाजपा को भी सोचने पर मजबूर कर दिया होगा।
शुक्रवार ना सिर्फ बिहार के लिए बहुत ही महत्पूर्ण दिन है बल्कि देश की तमाम विपक्षी पार्टियों के लिए भी एक ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे की बात के भी कई मायने निकाले जायेंगे, लेकिन उन्होने ने भी बिहार की धरती से एक बिगुल फंक ही दिया है।
| Tweet![]() |