राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद BJP को नुकसान होगा?
मोदी सरनेम पर टिप्पणी के बाद मानहानि में पाए गये दोषी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद में सदस्य सदस्यता रद्द किये जाने के बाद Congress बैकफुट पर आ गयी है।
![]() राहुल गांधी की गिरफ्तार के बाद भाजपा को क्या नुकसान होगा |
लेकिन अब देखना यह है कि क्या BJP आगामी 2024 में होने वाले चुनाव में इसका फायदा उठा पाएगी और क्या कांग्रेस राहुल की गिरफ्तारी और संसद सदस्यता रद्द होने की सहानुभूति आगामी चुनाव में बटोर पाएगी, यह एक बड़ा सवाल है। हालांकि राहुल गांधी अभी जमानत पर हैं।
फिलहाल, कांग्रेस पार्टी राहुल की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है और देश में पार्टी हर मोर्चे पर मोदी सरकार का विरोध कर रही है।
राहुल की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने के बाद फर्क नजर आने लगा है। राहुल गांधी के प्रति जनता की हमदर्दी की उम्मीद भी कांग्रेस को लगने लगी है। कांग्रेस को लगता है भाजपा को इसका आगामी चुनाव में भारी नुकसान हो सकता है।
इसके साथ ही कांग्रेस के भीतर अब कोई असंतोष की खबरें भी नहीं आ रही हैं, बल्कि कांग्रेस संसद और संसद के बाहर विपक्ष के साथ मिलकर मोदी सरकार पर लगातार हावी हो रही है।
गौलतलब है कि बीजेपी राहुल के लंदन के उस बयान से नाराज है, जिसमें उन्होंने भारतीय संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ बयान दिया था। इसे लेकर बीजेपी लगातार माफी की मांग कर रही है। बीजेपी ने कहा कि उनके दिए गए बयानों से देश में लोकतंत्र खतरे में हैं।
एक तरफ बीजेपी राहुल गांधी को उनके बयानों की वजह से घेरे हुए है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस इसे अडानी मामले और जेपीसी जांच की मांग से ध्यान भटकाने की कोशिश बता रही है।
लेकिन अब ऐसे में सवाल ये है कि अगर प्रवर्तन निदेशालय (ED) राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लेता है तो क्या भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इससे कोई फायदा हो सकता है।
इस पर संशय है। कांग्रेस पर बीजेपी के परिवारवाद की राजनीति के आरोप अनायास भी नहीं हैं, क्योंकि कांग्रेस और गांधी परिवार एक दूसरे के पूरक बन कर रह गये हैं।
| Tweet![]() |