सहारा समय Digital की ओर से सभी देशवासियों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं...

Last Updated 30 Mar 2023 12:45:26 PM IST

नौ दिनों तक मनाए जाने वाले भव्य त्योहार नवरात्रि का आज यानि 30 मार्च को आखिरी दिन है।


सहारा समय Digital की ओर से सभी देशवासियों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं...

 यह भव्य त्योहार जिसको हम नवरात्रि के नाम से जानते हैं, यह उत्सव 22 मार्च से शुरू हुआ था। भारत के कुछ हिस्सों में बड़े उत्साह, हर्ष और उल्लास के साथ इस त्योहार को मनाया जाता है। नवरात्रि को देश में सबसे शुभ और पूजनीय त्योहार भी माना जाता है।

जैसा की हम सब जानते हैं, इसका समापन 30 मार्च को दुर्गा अष्टमी और राम नवमी के रूप में होता है। नवरात्रि के अंतिम दो दिनों में, भक्त नौ दिनों के उत्सव का समापन करने के लिए "कन्या पूजा" नामक धार्मिक कार्य करते हैं।

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी का पर्व 29 मार्च को मनाया गया। अष्टमी तिथि 28 मार्च को शाम 07:02 बजे शुरू हुआ और 29 मार्च को 09:00 बजे समाप्त हो गया।इसी तरह, इस साल देश भर में रामनवमी का उत्सव 30 मार्च यानि आज मनाया जा रहा है। नवमी तिथि 29 मार्च को रात 09:07 बजे शुरू होगी और 30 मार्च को रात 11:30 बजे समाप्त होगी। रामनवमी का मध्याह्न मुहूर्त 11:12 मिनट से है।

कन्या पूजन रूप में, एक युवा लड़के के साथ नौ लड़कियों के समूह की मेजबानी करना पारंपरिक है। ऐसा माना जाता है कि युवा लड़का भैरव बाबा के अवतार माना जाता है वहीं लड़कियों को देवी का रूप मानते हैं, इसलिए उन्हें भोग लगाया जाता है। प्रात:काल स्नान करने के बाद ही भोजन करना चाहिए। कन्याओं के पैर धोए जाते हैं और उनके माथे पर रोली लगाई जाती है। उनकी कलाई पर पवित्र धागा बांधा जाता है और इसके बाद ही कन्याओं को भोजन कराया जाता है।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment