दिल्ली-बिहार समेत इन राज्यों में BJP ने बदले प्रदेशाध्यक्ष

Last Updated 23 Mar 2023 12:26:10 PM IST

चुनावी तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने आज कुछ अहम कदम उठाए हैं। भाजपा ने आज बिहार, दिल्ली, राजस्थान और उडीसा मे भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों को बदला है।


भाजपा ने राजस्थान, बिहार, ओडिशा और दिल्ली में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राजस्थान में जारी घमासान को थामने के लिए वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया को हटाकर लोकसभा सांसद सीपी जोशी को राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

वहीं दिल्ली में अब तक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे वीरेंद्र सचदेवा को अब भाजपा आलाकमान ने दिल्ली का पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

इसके अलावा भाजपा ने बिहार और ओडिशा में भी नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं ओडिशा में पूर्व मंत्री मनमोहल सामल को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment