Mahatma Gandhi Death Anniversary: गांधी जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व पीएम ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोमवार (30 जनवरी) को 75वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]() |
30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/mCHps61nok
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2023
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/2UVh6d1xLf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2023
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मैं बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं और उनके महान विचारों का स्मरण करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने राष्ट्र-सेवा में अपना बलिदान कर दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका बलिदान विकसित भारत के लिये काम करने के हमारे संकल्प को सदैव दृढ़ बनाता रहेगा।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/8sjBQMKaFX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2023
वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
| Tweet![]() |