बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का दरबार कभी भी बंद हो सकता है: आचार्य प्रमोद

Last Updated 21 Jan 2023 04:48:04 PM IST

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने निशाना साधा है और कहा है कि दरबार कभी भी बंद हो सकता है।


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (फाइल फोटो)

प्रमोद कृष्णन ने शनिवार ट्वीट कर कहा, बागेश्वर धाम वाले 'महापुरुष' को स्मरण रखना चाहिये कि कृपा का 'धंधा' थोड़ा 'रिस्की' है, निर्मल बाबा को भी मीडिया बड़ा दिखाता था।

दरअसलइन दिनों विवादों में फंसे हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास को फैलाने और बढ़ावा देने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी हो चुकी। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था, भारत में चादर चढ़ाना और कैंडल जलाना तो आस्था है, लेकिन अर्जी का नारियल बांधना अंधविश्वास है। पता नहीं लोग इतना दोगलापन कहां से लाते हैं।

उन्होंने कहा था, देश में हिंदू बाबाओं के खिलाफ खास अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते उन्हें भी निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन वे इससे नहीं डरते।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नागपुर में श्रीराम चरित्र-चर्चा का आयोजन हुआ था। तब वहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा था। इस दौरान अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जादू-टोने और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर दिव्य दरबार और प्रेत दरबार की आड़ में जादू-टोना को बढ़ावा दिए जाने का आरोप था। इसके बाद से विवाद जारी है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment