राहुल गांधी ने दी मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा स्थापना दिवस की बधाई

Last Updated 21 Jan 2023 11:51:51 AM IST

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस के मौके पर तीनों राज्यों के लोगों को बधाई दी और उनकी समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने ट्विट कर कहा, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को उनके संबंधित राज्य दिवस पर शुभकामनाएं। उनका समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति भारत का गौरव है, जिसे हमें संजोना और संजोना चाहिए।

गौरतलब है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा मिला था। मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा को अलग -अलग राज्य बने 51 साल हो गए। तीनों राज्यों में हर साल स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment