उत्तर पश्चिम भारत भीषण ठंड की चपेट में, 19 जनवरी से राहत के आसार

Last Updated 17 Jan 2023 07:51:51 AM IST

उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में सोमवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप रहा और कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।


उत्तर पश्चिम भारत भीषण ठंड की चपेट में

हिमालय से आने वाली सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों में और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव में 19 जनवरी से शीत लहर की स्थिति समाप्त हो जाएगी, जो इस क्षेत्र में एक के बाद एक कम अंतराल पर प्रभावी होंगे।

जब एक पश्चिमी विक्षोभ-पश्चिम एशिया से गर्म नम हवाओं वाली एक मौसम पण्राली क्षेत्र में आती है, तो हवा की दिशा बदल जाती है। पहाड़ों से आने वाली सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी बंद हो जाती हैं जिससे तापमान में वृद्धि होती है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के कई हिस्सों और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।

इसमें कहा गया, ‘पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस की सीमा में है। राजस्थान के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच है।



 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment