यह मोदी की नहीं, अडाणी व अंबानी की सरकार : राहुल
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कई राज्यों से होते हुए शनिवार को 108वें दिन दिल्ली पहुंची।
![]() सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी |
राहुल गांधी ने अपनी यात्रा को लाल किला पहुंचकर विराम दिया। राहुल के साथ यहां पर हजारों लोगों की भीड़ थी। राहुल गांधी ने लालकिले से संबोधित करते हुए कहा, मीडिया वाले हमारे दोस्त हैं, लेकिन हमारी बात नहीं दिखाते। जो यहां खड़े हैं उनसे नाराज मत होइए। इनकी लगाम कहीं और है।
राहुल ने कहा, जेब काटी जाती है तो जेबकतरा पहले आपका ध्यान भटकाता है, ठीक वही किया जा रहा है। 24 घंटे हिन्दू मुस्लिम करके यही किया जा रहा है। ये अडाणी-अंबानी की सरकार है, उनको फायदा पहुंचाया जा रहा है।
राहुल ने केंद्र सरकार पर अरबपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है, हिंदुस्तान के पीएम पर भी लगाम लगी है।
राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर देश में डर और नफरत फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी के लोग मोहब्बत फैला रहे हैं।
| Tweet![]() |