दिल्‍ली में तेजी से गिरेगा तापमान, मैदानी इलाकों में पारा गिरने की संभावना

Last Updated 13 Dec 2022 09:38:14 AM IST

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने की आशंका है। इसके चलते मैदानी इलाकों में पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।


आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

इसके चलते मैदानी इलाकों में पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। हालांकि दिल्ली में अभी बारिश की संभावना नहीं है, बल्कि दक्षिण भारत के कई राज्यों में 13 दिसंबर को बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज ठंढ़ी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

आंध्र प्रदेश और उत्तर आंतरिक तमिलनाडु में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। लक्ष्यदीप और केरल के कुछ हिस्सों में भी मध्यम बारिश की संभावना है। तेलंगाना में भी कई जगह हल्की बारिश के आसार हैं।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में जारी किया शीतलहर का अलर्ट

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक उधम सिंह नगर समेत अन्य मैदानी इलाकों में अगले 4 दिनों तक शीतलहर चलेगी।

इसके अलावा मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहेगा, पहाड़ों में भी पाला पड़ने का अंदेशा है। जिससे कड़कड़ाती ठंड में इजाफा होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उधम सिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार से लेकर 4 दिन तक शीतलहर चलेगी।

ऐसे में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है, क्योंकि इस मौसम में उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

वहीं अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री से अधिक अंतर होगा। लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है। सभी जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

ऐजेंसी
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment