भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को मिलेगा एक और कार्यकाल
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक और कार्यकाल मिलने की संभावना है। 2024 के लोकसभा चुनाव देखते हुए उनके नेतृत्व में भी चुनाव लड़ने पर मंथन किया जा रहा है।
![]() भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा |
अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद नड्डा जून 2019 में भाजपा अध्यक्ष बनाये गये थे। जून 2020 तक उन्होंने अमित शाह का बचा हुआ कार्यकाल पूरा किया। 2020 में वह निर्वाचित अध्यक्ष बने। उनका कार्यकाल अगले साल पूरा हो रहा है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी के संविधान के लिए किसी व्यक्ति को लगातार दो कार्यकाल के लिए अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस लिहाज से 2023 में उन्हें एक और कार्यकाल दिया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि पार्टी 2024 के आम चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है। अध्यक्ष पद का चुनाव कराकर पार्टी चुनाव की तैयारियों से ध्यान भटकाना नहीं चाहती है। भाजपा में अध्यक्ष का चुनाव एक लम्बी प्रक्रिया से गुजरता है।
मंडल स्तर से चुनाव प्रक्रिया शुरू होकर प्रदेश और फिर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचती है। इसमें छह महीने लग जाते हैं। इसलिए पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को पूरी शक्ति के साथ लोकसभा चुनाव और साथ में हिमाचल, राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और ओडीशा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगाना चाहती है।
2024 के आम चुनाव के बाद यदि उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया जाता है तो फिर किसी अन्य नेता को पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
| Tweet![]() |