भ्रष्टाचार, परिवारवाद से लेकर इन मुद्दों का पीएम मोदी ने किया जिक्र, जानिए देश के नाम संबोधन की मुख्य बातें

Last Updated 15 Aug 2022 09:39:51 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लगातार नौवीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद देश के नागरिकों को संबोधित।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कई खास मुद्दों और विषयों का जिक्र किया है। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस हर देशवासी के लिए बेहद खास है क्योंकि इस बार देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

जानिएं स्वतंत्रता दिवस संबोधन की खास बातें

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस और आजादी के 75 वें वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ की। पीएम मोदी ने कहा कि, मैं दुनिया के अलग अलग कोनों में फैलो भारतीय और भारत प्रेमियों को आजादी के अमृत महोत्सव की ढ़ेंरों शुभकामनाएं देता हूं।

- उन्होंने तिंरगे के संबंध में कहा कि न सिर्फ हिंदुस्तान के हर कोने ने, बल्कि दुनिया के कोने कोने में आज तिरंगा लहरा रहा है। इसका श्रेय दुनिया में फैले भारतीय या भारत के प्रति प्रेम रखने वाले लोगों को जाता है कि हमारा तिरंगा दुनिया में ऊंचा उठकर लहरा रहा है।

- उन्होंने कहा कि आज के समय में देश का कोई कोना ऐसा नहीं है जहां आजादी की लड़ाई में जंग ना लड़ी गई हो। लोगों ने अपना जीवन दिया, अनेकों यातनाएं सही, यहां तक कि अपने प्राणों को देश की आजादी के लिए न्यौछावर कर दिया। आज के शुभ अवसर पर ऐसे बलिदानियों, वीर महा पुरुषों और त्याग देने वालों को नमन करना चाहिए।

- आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है क्योंकि नया पड़ा, नई राह, नए संकल्प और नए सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ने का मौका है। उन्होंने कहा हर देशवासी को अपनी विरासत पर भी गर्व होना चाहिए। हम धरती से जुड़ेंगे तभी ऊंचा उड़ेंगे। ऊंची उड़ान मिलने पर ही हम विश्व को समाधान देने में सक्षम होंगे।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी की लड़ाई के महान योद्धाओं मंगल पांडे, भगत सिंह, तात्या टोेेपे, सुखदेव, राजगुरू, चंद्र शेखर आजाद, असफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल जैसे कई आजादी की लड़ाई कोे हीरो को याद किया। उन्होंने कहा कि इन योद्धाओं के अदम्य साहस के बूते पर अंग्रेजों की हुकूमत की नींव हिल गई थी। आजादी की जांग में लड़ने वाले और आजादी के बाद देश निर्माण करने वाले महापुरुषों को उनके हर कम के लिए नमन करना आवश्यक है।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75वर्षों के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के संबंध में कहा कि देशवासियों ने हर कोने  में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया। इतिहास में लंबे समय तक, इतना विशाल और एक मकसद के लिए चलने वाला ये अनूठा कार्यक्रम है।

- आजादी के जश्न के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये ठीक है कि चुनौतियां बहुत हैं। अगर इस देश के सामने करोड़ों संकट हैं, तो इतने ही समाधान भी हैं। मेरा 130 करोड़ देशवासियों पर भरोसा है। निर्धारित लक्ष्य के साथ, संकल्प के प्रति समर्पण के साथ जब 130 करोड़ देशवासी आगे बढ़ते हैं, तो हिंदुस्तान 130 कदम आगे बढ़ जाता है।

- पीएम मोदी ने लाल किले पर दो बड़ी चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा देश के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं, पहली चुनौती - भ्रष्टाचार और दूसरी चुनौती - भाई-भतीजावाद, परिवारवाद। एक तरफ वो लोग हैं जिनके पास रहने के लिए जगह नहीं है और दूसरी तरफ वो लोग हैं जिनके पास चोरी किया माल रखने की जगह नहीं है। ये स्थिति अच्छी नहीं है।

- उन्होंने देश के दूसे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए जय जवान, जय किसान के मंत्र आज भी देश के लिए प्रेरणा बताया है। अटल जी ने जय विज्ञान कह कर उसमें एक कड़ी जोड़ दी थी। लेकिन अब अमृत काल के लिए एक और अनिवार्यता है, वो है जय अनुसंधान। जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान।

- अपने संबोधन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है, उससे देश को लड़ना ही होगा। हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनको लौटाना भी पड़े, हम इसकी कोशिश कर रहे हैं।

- पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष से लेकर समुद्र की गहराई तक भारत की पहुंच को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि देश के युवाओं को असीम अंतरिक्ष से लेकर समंदर की गहराई तक रिसर्च के लिए भरपूर मदद मिले। इसलिए हम स्पेस मिशन, Deep Oce#IndiaAt75an Mission का विस्तार कर रहे हैं। स्पेस और समंदर की गहराई में ही हमारे भविष्य के लिए जरूरी समाधान हैं।

समय लाइव डेस्क
नोएडा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment