नीतीश कुमार ने फिर बनाई बिहार में सरकार, 8वीं बार ली सीएम पद की शपथ, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री

Last Updated 10 Aug 2022 02:18:33 PM IST

जनता दल-यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


मुख्यमंत्री शपथ

नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश और तेजस्वी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नीतीश ने महागठबंधन विधानमंडल दल के नेता चुने जाने के बाद मंगलवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

इससे पहले नीतीश ने एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। महागठबंधन को सात दलों के 164 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

भाजपा से अलग होकर नीतीश कुमार ने सात दलों के 'महागठबंधन' के साथ जाने का फैसला किया गया है।

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment