पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार श्रीकांत त्यागी, महिला से बदसलूकी करने के बाद से पुलिस को थी तलाश

Last Updated 09 Aug 2022 01:25:14 PM IST

एक महिला से गालीगलौच करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


श्रीकांत त्यागी

उसे मेरठ के पास गिरफ्तार किया गया। त्यागी के खिलाफ ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी की एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था और वो तब से फरार था। महिला ने त्यागी के सोसायटी के साझा क्षेत्र में पौधे लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिससे वह भड़क उठा और जमकर हंगामा किया था।

इससे पहले नोएडा पुलिस ने कहा था कि त्यागी को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे पहले पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की चौथी गाड़ी भी कब्जे में ले ली है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की एक और फॉर्च्यूनर कार को अपने कब्जे में लिया है। इस कार के ऊपर सचिवालय का पास और विधायक का स्टीकर लगा हुआ है।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment