संस्कृति मंत्रालय का ऐलान, पांच से 15 अगस्त तक सभी ऐतिहासिक स्मारकों में प्रवेश फ्री

Last Updated 03 Aug 2022 06:31:09 PM IST

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि देश भर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों और स्थलों में पांच से 15 अगस्त तक प्रवेश निशुल्क रहेगा।


यह भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के हिस्से के रूप में किया जा रहा है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने ट्वीट किया, ”आज़ादी का ‘अमृत महोत्सव’ और 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत एएसआई ने पांच से 15 अगस्त, 2022 तक देश भर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों/स्थलों पर आगंतुकों/पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क किया है।”

संस्कृति मंत्रालय आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव समारोह को विशेष रूप से आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में संस्कृति मंत्रालय तिरंगा उत्सव अभियान की शुरूआत की है जिसके तहत हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment