कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन इसका प्रमाण है कि ‘कांग्रेस और करप्शन का गहरा याराना’ : नकवी

Last Updated 13 Jun 2022 06:19:08 PM IST

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेशी को लेकर विपक्षी दल के नेताओं का विरोध प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि ‘कांग्रेस और करप्शन (भ्रष्टाचार) का गहरा याराना है।’


केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (फाइल फोटो)

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ तो देश ने सत्याग्रह देखा है, लेकिन भ्रष्टाचार के पक्ष में सत्याग्रह की ‘कांग्रेस की सियासी संस्कृति’ देश पहली बार देख रहा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता नेता ने कहा कि ‘परिवार पर एलिगेशन’ (परिवार पर आरोप) और ‘पार्टी का एजिटेशन’ (पार्टी का आंदोलन) इस बात का प्रमाण है कि ‘कांग्रेस और करप्शन का कितना गहरा याराना है’।

उन्होंने दावा किया, ‘‘गड़बड़झाले की जांच से पहले और जांच के दौरान सड़कों पर भ्रष्टाचार के पक्ष में हाहाकार, कांग्रेस की ‘चोरी और सीनाजोरी’ को पुख्ता करता है। ‘परिवार की कुंडली, करप्शन की मण्डली’ तक सिमटी-सिकुड़ी कांग्रेस, अपने ही ‘भ्रष्टाचार के भानुमती के पिटारे’ से स्वयं डरी-सहमी है।’’

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment