Rajya Sabha Election: बीजेपी ने साफ़ की रणनीति, कोई भी मुस्लिम चेहरा नहीं, OBC उम्मीदवार को भेजेगी संसद
बीजेपी ने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। लेकिन इन उम्मीदवारों में कोई भी मुस्लिम चेहरा नहीं है।
![]() |
इन सूचियों में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम के नाम शामिल नहीं हैं।
सहस्त्रबुद्धे भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के अध्यक्ष हैं।
सूत्रों ने बताया कि नकवी को उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से उतारा जा सकता है, जिसके लिए 23 जून को उपचुनाव होना है। लेकिन राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने इस बार राज्य से आदित्य साहू को उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को और चार उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, सुमित्रा वाल्मिकी को मध्य प्रदेश से, लाल सिंह सिरहोया को कर्नाटक से और उत्तर प्रदेश से अपने उम्मीदवार के रूप में मिथिलेश कुमार और के लक्ष्मण के नामों की घोषणा की।
पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, सुमित्रा वाल्मिकी को मध्य प्रदेश से, लाल सिंह सिरहोया को कर्नाटक से और उत्तर प्रदेश से अपने उम्मीदवार के रूप में मिथिलेश कुमार और ओबीसी शाखा के प्रमुख के लक्ष्मण के नामों की घोषणा की।
मिथिलेश कुमार शाहजहांपुर से लोकसभा के पूर्व सदस्य हैं। वह 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह एक बार निर्दलीय (2002-2007) और फिर समाजवादी पार्टी के टिकट (2007-2012) पर शाहजहांपुर जिले के पोवायां विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं।
के लक्ष्मण भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह भाजपा की तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष भी थे। इसके साथ ही भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उप्र से आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश से कुल छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।
इसके साथ ही राज्यसभा चुनावों के लिए भाजपा कुल 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा ने रविवार को 18 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
रविवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने कर्नाटक से केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और महाराष्ट्र से पीयूष गोयल को मैदान में उतारा है।
बिहार में भाजपा ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को टिकट दिया है।
उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नगर, बाबूराम निषाद, दर्शन सिंह, संगीता यादव, मिथलेश कुमार और डॉ के लक्ष्मण भाजपा उम्मीदवार हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 273 विधायकों के साथ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपने आठ उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा का चुनाव जिता सकता है। वहीं कुल 125 विधायकों वाले सपा गठबंधन के पास अपने तीन उम्मीदवारों को जिताने लायक संख्या बल है।
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए कुल 31 सदस्य चुने जाते हैं जिनमें से 11 सदस्यों का चुनाव हो रहा है। इसके लिए मतदान आगामी 10 जून को होगा। जिन 11 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है उनमें से भाजपा के पांच, सपा के तीन, बहुजन समाज पार्टी के दो तथा कांग्रेस के एक सदस्य का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मई है। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और तीन जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 10 जून को पूर्वाह्न नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना भी होगी।
राष्ट्रपति चुनाव से महज एक महीने पहले हो रहे राज्यसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं।
| Tweet![]() |