Solar Eclipse:30 अप्रैल को लगेगा साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण, जानें- कहां-कहां देगा दिखाई

Last Updated 29 Apr 2022 12:50:36 PM IST

साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को मध्यरात्रि से लगेगा। शनिवार हाेने के कारण इसी दिन शनिश्चरीय अमास्या होगी।


यहां स्थित प्राचीनतम वेधशाला के अधीक्षक रामप्रकाश गुप्त ने आज यहां बताया कि प्रतिवर्ष होने वाली खगोलीय घटना के तहत इस वर्ष चार ग्रहण में से दो चंद्र ग्रहण व दो सूर्य ग्रहण होंगे।

पहला सूर्य ग्रहण  30 अप्रैल को जबकि दूसरा 25 अक्टूबर, 2022 को लगेगा।

उन्होंने बताया कि यह ग्रहण रात्रि 00.15 से प्रारंभ होगा और इसका मध्यकाल रात्रि 02 बजकर 11 मिनट 02 सेकंड पर होगा तथा तड़के 04 बजकर 07 मिनट 05 सेकंड पर समाप्त होगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यानी चंद्रमा सूर्य के प्रकाश के केवल एक अंश को ही बाधित करेगा। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा।

भारत में यह रात दो बज कर करीब 11 मिनट पर शुरू होकर तड़के चार बज कर करीब सात मिनट पर समाप्त होगा। भारत में रात का समय होगा, इसलिये कोई भी इस खगोलीय घटना को नहीं देख पाएगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिणी अमेरिका का दक्षिणी भाग, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी प्रशांत महासागर एवं दक्षिणी अटलांटिका महासागर में दिखाई देगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए भारत में इस ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य नहीं होगा।

 

एजेंसियां
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment