सीडीएस रावत, आजाद समेत 54 हस्तियों को पद्म अवार्डस
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) और गीता प्रेस के दिवंगत अध्यक्ष राधे श्याम खेमका, कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद, टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन, पूर्व कैग राजीव महर्षि, कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला को पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया।
![]() राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्म पुरस्कार ग्रहण करतीं सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पुत्रियां, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद। |
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में श्री कोविंद ने वर्ष 2021 के लिए घोषित पद्म पुरस्कार प्रदान किये।
समारोह में दो हस्तियों को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण और 54 को पद्मश्री से अलंकृत किया गया है।
सीडीएस श्री रावत और श्री खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
श्री आजाद, श्री महर्षि श्री पुनावाला, श्री चंद्रशेखरन, पंजाबी लोक गायक गुरमीत बावा (मरणोपरांत) सहित आठ लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
जनरल रावत का प्रशस्ति पत्र एवं अलंकरण उनकी बेटी कृतिका और तारिणी तथा श्री खेमका का पुरस्कार उनके पुत्र कृष्ण कुमार ने राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया।
| Tweet![]() |