जेपी नड्डा शुक्रवार को बरेली में करेंगे चुनाव प्रचार- आगरा और बरेली में पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

Last Updated 20 Jan 2022 11:23:28 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में पार्टी के लिए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (File photo)

इसके साथ ही नड्डा चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए आगरा और बरेली में चुनावी अभियान में जुटे पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। भाजपा अध्यक्ष के शुक्रवार को बरेली में प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करने का भी कार्यक्रम है। (21:55)

New Delhi: BJP National President JP Nadda arrives at BJP HQ in New Delhi on Wednesday, January 19, 2022. (Photo: Wasim Sarvar/IANS)
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान नड्डा कई संगठनात्मक बैठकें कर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। बरेली में पार्टी के लिए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करने के साथ ही जिले के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक भी करेंगे।

शुक्रवार को सुबह नड्डा सबसे पहले आगरा पहुंच कर प्रसिद्ध राउली महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद आगरा के एसएनजी गोल्ड रिसॉर्ट में आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा और फिरोजाबाद जिले की 20 विधानसभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। इस बैठक के समाप्त होने के बाद नड्डा अलीगढ़, हाथरस, एटा और मैनपुरी जिले की 20 विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे और दिशा-निर्देश देंगे।



आगरा में दो महत्वपूर्ण बैठक करने के बाद नड्डा शुक्रवार को ही दोपहर बाद 2.30 बजे बरेली पहुंचेंगे। बरेली में नड्डा सबसे पहले 3 विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को नड्डा चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए पार्टी के लिए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे। देर शाम को वो बरेली जिले की 9 विधानसभाओं के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक कर उन्हें भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी देंगे।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment