भाजपा का तंज- भगवंत मान को CM पद का उम्मीदवार बनाकर AAP ने पंजाब में घोषित की अपनी ‘शराब नीति’
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगरूर के सांसद भगवंत मान को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) को आड़े हाथों लिया और कहा कि इस घोषणा के साथ ही राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने अपनी ‘‘शराब नीति’’ भी घोषित कर दी।
![]() |
भाजपा महासचिव तरुण चुग ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला जनता अपने मतों से करती है ना कि मिस्ड कॉल्स से।
उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने अपनी शराब नीति भी घोषित कर दी। जो पंजाब नशे से लड़ रहा है, उसे यह पार्टी नशे की तरफ धकेलना चाहती है।’’
पंजाब की जनता तय करेगी कि नायक किसे बनाना है। जिस व्यक्ति के ख़िलाफ़ उसी की पार्टी के दूसरे कलीग ने लिखित दरख्वास्त दी कि उसके साथ बैठना मुश्किल है क्योंकि मुँह से बहुत शराब की बदबू आती है। ऐसे लोग पंजाब का क्या करेंगे यह जनता बखूबी जानती है और अपने वोटों से इसका जवाब देगी। 2/2
— Tarun Chugh (@tarunchughbjp) January 18, 2022
जनता फैसला करेगी कि पंजाब का मुख्यमंत्री कौन बनेगा। मुख्यमंत्री मिसकॉल्स से नहीं वोटों से बनते हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही @AamAadmiParty ने अपनी "लिकर पॉलिसी" भी घोषित कर दी। जो पंजाब नशे से लड़ रहा है उसे ये पार्टी नशे की तरफ धकेलना चाहती है। 1/2
— Tarun Chugh (@tarunchughbjp) January 18, 2022
दिल्ली के कोने कोने में ठेके खोलने के बाद अब नशे से लड़ रहे पंजाब को एक नशेड़ी मुख्यमंत्री देना चाहते हैं आम आदमी पार्टी और केजरीवाल।
— Tarun Chugh (@tarunchughbjp) January 18, 2022
गजब मजाक है पंजाबवासियों के साथ
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनने के लिए आप ने मिस्ड कॉल्स के जरिए ‘‘जनता चुनेगी अपना सीएम’’ नामक अभियान चलाया था।
चुग ने कहा कि पंजाब की जनता तय करेगी कि नायक किसे बनाना है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जिस व्यक्ति के खिलाफ उसी की पार्टी के दूसरे सहयोगी ने लिखित दरख्वास्त दी थी कि उसके साथ बैठना मुश्किल है, क्योंकि उसके मुंह से शराब की बदबू आती है.... ऐसे लोग पंजाब का क्या करेंगे यह जनता बखूबी जानती है और अपने वोटों से वह इसका जवाब देगी।’’
मान संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख है।
पंजाब में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख दलों में ‘आप’ एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की है।
गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।
| Tweet![]() |