गणतंत्र दिवस पर करतब दिखाएंगे 75 लड़ाकू विमान
आजादी के 75 साल के मौके पर इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में 75 लड़ाकू जहाज करतब दिखाएंगे।
![]() गणतंत्र दिवस पर करतब दिखाएंगे 75 लड़ाकू विमान |
इतिहास में यह सबसे बड़ा फ्लाइंग पास्ट होगा। इस बार फ्लाइंग पास में वायु सेना के साथ थल सेना और नौसेना भी शामिल हो रही है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार राजपथ पर केवल 24000 दर्शकों को आमंत्रित किया गया है इनमें भी शर्त है कि जिन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोले हैं उन्हीं समारोह में उपस्थित होने की अनुमति होगी। गणतंत्र दिवस समारोह में फ्लाइंग फास्ट के बारे में वायुसेना ने जानकारी दी। वायुसेना के मुताबिक हवाई सेना और नौसेना मिलकर राजपथ पर हवाई करतब दिखाएंगे इस फ्लाइंग मार्च में 75 जहाजों को शामिल किया गया है जिनमें राफेल सुखोई जगुआर और एम आई हेलीकाप्टर शामिल है।
विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने बताया कि इस बात का फ्लाइंग पास्ट इतिहास में सबसे लंबा होगा। उन्होंने बताया पांच राफेल लड़ाकू विमान करतब दिखाने के साथ ही अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। विंग कमांडर इंद्रनील नंदी के मुताबिक भारतीय वायुसेना, थल सेना और नौसेना के विमानों सहित 75 लड़ाकू विमानों के साथ गणतंत्र दिवस परेड के दौरान शामिल जगुआर विमान अमृत महोत्सव के 75वें वर्ष की आकृति बनाते हुए आसमान में दिखाई देंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार कई फारमेशन बनाए गए हैं हर फारमेशन में अलग-अलग विमान शामिल किए गए हैं। इसमें पुराने जमाने के विमानों से लेकर अत्याधुनिक राफेल विमान भी शामिल हैं। 1971 के युद्ध के टेंगेल एयरड्राप आपरेशन को याद करने के लिए परेड में टेंगेल फॉम्रेशन भी शामिल किया गया है, जिसमें एक डकोटा और दो डोर्नियर विमान उड़ान भरेंगे। भारतीय सेना के पैरा कमांडो ने बांग्लादेश की आजादी के लिए 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 11 दिसम्बर 1971 को सफल टेंगेल एयरड्राप आपरेशन किया था। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर पहली बार पांच राफेल विमान भी राजपथ पर उड़ान भरेंगे। भारतीय नौसेना के दो मिग-29 के विमान और एक पी-8 आई निगरानी विमान भी वरुण फॉम्रेशन में उड़ान भरेंगे।
स्वदेशी तेजस हालांकि इस साल परेड का हिस्सा नहीं होगा। वायु सेना की झांकी में 1971 के युद्ध में इस्तेमाल हुए जीनेट विमान के माडल का प्रदर्शन किया जाएगा। जीनेट एयरक्राफ्ट ने पाकिस्तानी सेबर जेट्स पर इतना दबदबा बनाया था कि इसे ‘सेबर स्लेयर’ के नाम से भी जाना जाने लगा था। इसके अलावा एक एलसीएच और राफेल विमान को भी झांकी में शामिल किया जाएगा।
इस गणतंत्र दिवस परेड में वायुसेना के मार्चिंग दस्ते में 4 अफसर और 96 वायुसैनिक हिस्सा लेंगे। वायुसेना के बैंड में कुल 72 म्यूजिशियन और 3 ड्रमर हिस्सा ले रहे हैं।
| Tweet![]() |