राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी, शाह ने कथक सम्राट बिरजू महाराज के निधन पर जताया दुख

Last Updated 17 Jan 2022 11:10:09 AM IST

कथक सम्राट बिरजू महाराज के निधन पर देश भर में शोक की लहर देखने को मिल रही है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।


कथक वादक पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात उनके घर पर निधन हो गया। वे डायलिसिस पर थे।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, "पौराणिक पंडित बिरजू महाराज का निधन एक युग के अंत का प्रतीक है। यह भारतीय संगीत और सांस्कृतिक स्थान बड़ा नुकसान है। वह कथक को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए अद्वितीय योगदान देने वाले एक प्रतीक बन गए है। उनके परिवार और प्रशंसकों प्रति संवेदना।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नृत्य कला को दुनिया भर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा , "भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!"

 

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, "महान कथक नर्तक, पंडित बिरजू महाराज के निधन से गहरा दुख हुआ। अपनी अनूठी शैली के साथ विश्व प्रसिद्ध कथक प्रतिपादक दुनिया भर में एक संस्था और प्रेरणा थे। उनकी मृत्यु प्रदर्शन कला की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति!"

गृह मंत्री अमित शाह ने उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए ट्वीट कर कहा ," प.बिरजू महाराज और कथक एक दूसरे के पूरक व पर्याय थे। उन्होंने भारतीय कला-संस्कृति को विश्वपटल पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिजनों व प्रशसंकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।"



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा, "पंडित बिरजू जी महाराज भारत की कला और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते थे । उन्होंने कथक नृत्य के लखनऊ घराने को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिजनों व प्रशसंकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है उन्होने लिखा है कि कथक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

कथक के दिग्गज बिरजू महाराज का रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

 

एजेंसियां
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment