सहाराश्री की हुई सफल ब्रेन सर्जरी, सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ने किया डिस्चार्ज
Last Updated 11 Jan 2022 02:20:11 AM IST
सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा को सफल न्यूरोलॉजिकल (ब्रेन) सर्जरी के बाद सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
![]() सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा |
6 जनवरी को डा. मनीष श्रीवास्तव ने उनकी सर्जरी की थी। अब वह स्वस्थ हैं।
सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा को हाल ही में मस्तिष्क संबंधी रोग की शिकायत हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन कॉइलिंग करवाने की सलाह दी थी। यह प्रक्रिया स्टंट व एंडोसेक्यूलर डिवाइस लगाकर की गई।
सोमवार को डिस्चार्ज होने के बाद ‘सहाराश्री’ ने उत्कृष्ट उपचार व सेवाएं देने और उनका शीघ्र स्वस्थ होना सुनिश्चित करने के लिए केडीएएच के डॉक्टरों और कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
| Tweet![]() |