पंजाब में किसान संगठनों ने बनाया राजनीतिक मोर्चा, चुनाव में उतरेंगे
पंजाब के किसान संगठनों ने किसान आंदोलन फतह करने के बाद अब चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाते हुए शनिवार को अपनी नई पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा का ऐलान किया।
![]() चुनाव में उतरेंगे पंजाब के किसान संगठन |
22 किसान संगठनों ने यहां बैठक कर चुनाव मैदान में उतरने पर मंथन किया और शाम को प्रेस कांफ्रेंस में अपनी नई सियासी पार्टी ‘संयुक्त समाज मोर्चा’ का ऐलान करते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता बलबीर राजेवाल को पार्टी का चेहरा घोषित किया। संयुक्त समाज मोर्चा ने सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया।
ये 22 किसान संगठन पंजाब के उन 32 किसान संगठनों में से हैं, जिन्होंने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक चले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। हालांकि, कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहा है। किसान नेता हरमीत सिंह कादियान ने कहा, मोर्चा में अगले कुछ दिनों में और संगठनों के जुड़ने की संभावना है।
किसानों ने पंजाब से निकलकर एक साल तक अपने हकों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। आंदोलन समाप्त होने के बाद पंजाब लौटने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और लोग चाहते हैं कि अब वे चुनाव मैदान में हाथ आजमाएं। किसान नेता ने कहा, राजनीतिक दलों ने हमें लूटा और हमारी मांगें पूरी तक नहीं कीं। अब समय आ गया है जब किसान अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए चुनाव मैदान में उतरें और अपनी परेशानियां खुद हल करने की स्थिति में आएं। कादियान ने कहा, हम अन्य संगठनों को भी एक नया पंजाब बनाने के लिए हमारे साथ जुड़ने का खुला निमंतण्रदेते हैं।
राजेवाल ने कहा, लोगों के दबाव के चलते हमें ये फैसला करना पड़ा। हर वर्ग की मांग है कि किसानों को चुनाव में उतरना चाहिए। हम पंजाब की जनता को विास दिलाते हैं कि उनके हितों को ध्यान में रखकर कोई फैसला लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से पारंपरिक राजनीतिक दलों के बयानों के झांसे में न आने की अपील करते हुए कहा, राज्य में बिगड़ी व्यवस्था को बदलने की जरूरत है। यह पूछे जाने पर कि क्या संयुक्त समाज मोर्चा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करेगा, राजेवाल ने कहा-अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
किसान नेता बलदेव सिंह ने कहा, किसान संगठन लोगों की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं। सिंह ने कहा, हम पंजाब को एक नई दिशा देंगे। किसान नेता कुलवंत सिंह संधू ने कहा, हम पंजाब को शीर्ष पर ले जाना चाहते हैं।
| Tweet![]() |