जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
Last Updated 24 Dec 2021 10:23:18 AM IST
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मुमनहाल इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
![]() J&K: अनंतनाग में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर (प्रतिकात्मक फोटो) |
पुलिस ने कहा, 'एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया जबकि तलाश जारी है।'
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।
जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई।
| Tweet![]() |