जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुई गोलीबारी, सैनिक हुआ शहीद
Last Updated 16 Dec 2021 11:59:19 PM IST
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गुरुवार को गोलीबारी की घटना में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
![]() जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुई गोलीबारी |
पुलिस सूत्रों ने कहा कि सिपाही की पहचान सूबेदार जंगवीर सिंह के रूप में हुई है, जो बालाकोट इलाके में एलओसी पर एक अग्रिम चौकी पर तैनात था, जहां उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई।
एक सूत्र ने कहा, "पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इसे भाई-भतीजावाद का मामला माना जा रहा है।"
| Tweet![]() |