पीएम मोदी ने देशवासियों को दी संविधान दिवस की बधाई, डॉ राजेंद्र प्रसाद का पत्र और डॉ अंबेडकर के भाषण किये शेयर

Last Updated 26 Nov 2021 10:21:40 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देशवासियों को बधाई दी और संविधान सभा में संविधान को अंगीकार करने के लिए पेश किए गए विधेयक के दौरान बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के भाषण का एक हिस्सा भी साझा किया।


संविधान दिवस पर मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी (फाइल फोटो)

ज्ञात हो कि संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। संविधान दिवस की शुरुआत 2015 से की गई थी। भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘संविधान दिवस की शुभकामनाएं।’’

 

उन्होंने देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद द्वारा व्यक्त किए विचारों का हवाला देते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा कि कोई भी संविधान चाहे वह कितना ही सुंदर, सुव्यवस्थित और सुदृढ़ क्यों न बनाया गया हो, यदि उसे चलाने वाले देश के सच्चे, निस्पृह, निस्वार्थ सेवक न हों तो संविधान कुछ नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘डॉ। राजेंद्र प्रसाद की यह भावना पथ-प्रदर्शक की तरह है।’’

दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी। इस वजह से इस दिन को ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।

 

 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment