इंदिरा गांधी की जयंती आज: PM मोदी सहित तमाम नेताओं ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। कांग्रेस ने शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।
![]() |
पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘शक्ति स्थल’ पहुंचकर इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।
Delhi: Congress interim president Sonia Gandhi pays tribute to former Prime Minister #IndiraGandhi at Shakti Sthal, on her birth anniversary today. pic.twitter.com/6AMOJingd7
— ANI (@ANI) November 19, 2021
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य वरिष्ठ भाजपाई नेताओं ने भी इंदिरा को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं."
I pay my tributes to former Prime Minister Smt. Indira Gandhi Ji on her birth anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘‘देश के सबसे होनहार प्रधानमंत्रियों में इंदिरा गांधी जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनकी सबसे बड़ी शक्ति थी जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख बांटना। दादी, आपका साहस हमेशा प्रेरित करता है। आपको आज भी अपने साथ पाता हूं। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’’
देश के सबसे होनहार प्रधानमंत्रियों में इंदिरा गांधी जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनकी सबसे बड़ी शक्ति थी जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख बाँटना।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 19, 2021
दादी, आपका साहस हमेशा प्रेरित करता है। आपको आज भी अपने साथ पाता हूँ।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। #RememberingIndiraGandhi pic.twitter.com/ubQDtGcibg
पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सैनिकों के साथ वाली इंदिरा गांधी की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं।’’
#लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ pic.twitter.com/efBjRetO4b
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 19, 2021
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, श्रीमती इंदिरा गांधी जी को आज उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। न केवल भारतीय राजनीति, बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी वह विलक्षण प्रभाव छोड़ गईं। इंदिरा जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर सम्मान व ताकत का दर्जा प्राप्त किया।’’
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को प्रयागराज में हुआ था। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में वह फिर से प्रधानमंत्री बनीं। 31 अक्टूबर, 1984 को उनके अंगरक्षकों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी।
| Tweet![]() |