कांग्रेस शासन में भारत आंशिक रूप से मुस्लिम राष्ट्र था : सुधांशु
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर राजनीतिक निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन काल में भारत आंशिक रूप से एक मुस्लिम राष्ट्र था और उनकी सरकार के दौरान शरिया का प्रावधान भारतीय संविधान का हिस्सा हुआ करता था।
![]() भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी |
हिंदुत्व को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मैं यह बात पूरी जिम्मेदारी से कहता हूं कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले कांग्रेस के दौरे-हुकुमत में भारत आंशिक रूप से मुस्लिम राष्ट्र था।
उस समय शरिया का प्रावधान संविधान का हिस्सा था। शरिया के प्रावधान को संविधान से ऊपर रखने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को संसद में पलट दिया जाता था।
सलमान खुर्शीद, राशिद अल्वी और राहुल गांधी द्वारा हाल के दिनों में दिए गए बयानों की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने यह आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में योजनाबद्ध और व्यवस्थित तरीके से झूठी खबरों के आधार पर अराजकता और अस्थिरता उत्पन्न कर हिंदुओं के प्रति घृणा उत्पन्न करना चाहती है।
| Tweet![]() |